
85 लाख व 64 लाख की लूट में क्या है समानताएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा के अंतर्गत 15 दिसम्बर को हुई 85 लाख रुपए की लूट के डेढ़ माह बाद 64 लाख रुपए की लूट होना पुलिस के लिए चुनौती बना है। हालांकि पुलिस 85 लाख की लूट में से 68.45 लाख रुपए बरामद कर 9 बदमाशों को जेल भेज चुकी है। दोनों वारदातों में कई समानता नजर आ रही है। दोनों ही मामलों में पीड़ित गेहूं आदि फूड ग्रेन के व्यापारी है। दोनों वारदातों में थाना पिलखुवा के अंतर्गत ओवर ब्रिज है। यह भी निश्चित है कि दोनों लूटपाट में मुखबिर है, जिन्होंने नकदी का सुराग दिया होगा।
85 लाख की लूट के मामले की तरह 64 लाख की लूट में भी लुटेरों की संख्या तीन से ज्यादा होने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस जल्दी ही लूट से पर्दा उठा देगी, क्योंकि पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग चुके है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























