
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव हावल में बाइक सवार हुडदंगियों का जबरदस्त आतंक है जो क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर गालियां देते हुए गुजर रहे हैं। बाइक सवार हुड़दंगियों की हरकत से लोगों ने नाराजगी जाहिर की है जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
गांव हावल के ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पांच बाइकों पर सवार होकर कुछ हुड़दंगियों ने जमकर हुड़दंग मचाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में जमकर गालियां दी। गालियां देते हुए बाइक सवार गांव के विभिन्न गलियों से होकर गुजरे जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। क्षेत्रवासियों ने मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल कर कार्रवाई की मांग की है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























