
केंद्रीय बजट देश के विकास में मील पत्थर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): उत्तर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री व जनपद प्रभारी कपिल देव अग्रवाल ने केंद्रीय बजट 2026-2027 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट विनिर्माण, निर्यात, रोजगार और कर दाताओं को सुविधा प्रदान करने वाला बजट है, साथ ही वर्ष-2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करेगा। केंद्रीय बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को खासतौर पर प्राथमिकता दी गई जिसका लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा, साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं जिसका सीधा फायदा उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को होगा।
प्रदेश मंत्री कपिल देव अग्रवाल शनिवार को हापुड़ में मीडिया से वार्ता करते हुए केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731































