
जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझेटी में ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। गुरुवार की देर शाम हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें एक किशोरी घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालातों को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला एक ही परिवार का बताया जा रहा है।
आवासीय प्लॉट की जमीन को लेकर इकलाख और खालिद के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान पथराव भी हुआ। मारपीट के दौरान इकलाख की बेटी गुड़िया घायल हो गई जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और हालातों को काबू में किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























