
भुगतान न होने पर आलू किसानों ने दी सोमवार से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के 126 आलू किसान बकाए का भुगतान न होने से बेहद परेशान है जो शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और भुगतान कराने की मांग की। किसानों ने सोमवार से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है जिन्होंने आर-पार की लड़ाई का मूड बना लिया है। सूत्रों ने बताया कि उत्कल कंपनी का कर्नाटक का दिया हुआ पता फर्जी निकला। ऐसे में किसानों में बेहद नाराजगी है जिन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनका भुगतान नहीं हुआ तो वह सोमवार से धरना प्रदर्शन करेंगे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























