
👁 0 views Views
घर के बाहर युवक का शव मिलने से मची सनसनी
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com/): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव उपेड़ा में घर के बाहर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
गांव उपेड़ा निवासी 26 वर्षीय सोनू केनरा बैंक के पास रहता था जिसका शव शनिवार की सुबह घर के बाहर पड़ा मिला। सड़क पर शव देख लोग सन्न रह गए जिन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926





























