महिला थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी पुरस्कृत










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस ने पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल पर लोगों की समस्याओं को सुनकर हल करने में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। अच्छा कार्य करने पर महिला थाने की इंचार्ज अरुणा राय को 1,000 रुपए की धनराशि देकर हापुड़ के अधिकारियों ने पुरस्कृत किया है। इसके अलावा अन्य थानों से चार पुलिसकर्मियों को 500-500 देकर पुरस्कृत किया है। प्रदेश में हापुड़ को अव्वल स्थान पर लाने के लिए पांच पुलिसकर्मियों का सराहनीय कार्य रहा है।
पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल पर थाना महिला, हाफिजपुर, कोतवाली नगर ने बेहतर प्रदर्शन कर शिकायत का निस्तारण समय से किया जिससे हापुड़ पुलिस को प्रथम स्थान मिला है। एसपी कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया, बधाई दी और उनका मनोबल बढ़ाया। एसपी हापुड़ कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने बताया कि फरियादी पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल पर अपनी शिकायतें, समस्या, परेशानी समेत शिकायत दर्ज कराते हैं। यह पोर्टल सीएम डेस्क बोर्ड से जुड़ा है जिसकी मॉनिटरिंग उच्च अधिकारी करते हैं। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा राय को ₹1,000, महिला कांस्टेबल सुधांशु चौहान को ₹500, कोतवाली नगर में तैनात कांस्टेबल तरुण चौधरी को ₹500, हाफिजपुर में तैनात हेड कांस्टेबल सुमित राठी और मोहित कुमार को 500-500 रुपए पुरस्कार के रूप में दिया गया।







  • Related Posts

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

    Read more

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
    error: Content is protected !!