
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा 8 फरवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि हिंदुओं को जाति के नाम पर बांटा जा रहा है। ऐसा करने से हिंदू समाज बिखर रहा है जिन्हें एक माला में पिरोने की जरूरत है। ऐसे में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन बाबूगढ़ छावनी में 8 फरवरी को किया जा रहा है जिसको लेकर प्रचार-प्रसार कर लोगों से संपर्क किया जा रहा है।






















