
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय सैनिक संस्था के तत्वावधान में शुक्रवार को धौलाना तहसील अध्यक्ष कुलदीप सिंह तोमर के नेतृत्व में शहीद हवलदार मंगत सिंह का 79 वां बलिदान दिवस गायत्री मंत्र का जाप के साथ पुष्प अर्पित कर मनाया गया।सभी ने शहीद को श्रध्दासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया और कहा कि देश की रक्षा के लिए किए गये शहीद के बलिदान को भुलाया नही जा सकता।इस अवसर पर तहसील कोषाध्यक्ष अमित तोमर शिवराज सिंह तोमर सूरतपाल सिंह पंडित पवन शर्मा धरमांशु तोमर अभय तोमर मौजूद रहे।























