
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में भले ही धूप निकलने से दो डिग्री तापमान बढ़ा है। लोगों को सर्दी से राहत मिली है लेकिन विक्षोभ में परिवर्तन के चलते अगले हफ्ते फिर से मौसम में बदलाव का अनुमान है। सोमवार को आकाश में बादल छाए रहने के साथ ही तेज हवा चलने की भी उम्मीद है जिससे सुबह शाम ठंड का असर बढ़ सकता है। मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। अगले हफ़्ते मौसम में होने वाले बदलाव से तापमान पर भी असर पड़ेगा।























