हापुड की मानसी वर्मा को ‘मिस रनवे स्टार’ का खिताब










हापुड की मानसी वर्मा को ‘मिस रनवे स्टार’ का खिताब
हापुड सीमन (ehapurnews.com):चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित ली मेरिडियन होटल में हाल ही में आयोजित मेवन मिस इंडिया प्लस 2025 के फाइनल में हापुड की बेटी मानसी वर्मा ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। देशभर के चारों ज़ोनों से चयनित टॉप फाइनलिस्ट्स के बीच मानसी वर्मा को मिस रनवे स्टार’ के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि के साथ मानसी वर्मा ने न केवल प्रतियोगिता में अपनी सशक्त उपस्थिति, आत्मविश्वास और मंचीय दक्षता का परिचय दिया, बल्कि अपने शहर का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। उनकी इस शानदार सफलता पर शहरभर में हर्ष और गर्व का माहौल है। सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने मानसी को बधाइयाँ दी हैं।
उल्लेखनीय है कि मानसी वर्मा, प्रसिद्ध विज्ञानवेत्ता, शिक्षक एवं साहित्यकार महेश वर्मा की पुत्री हैं। पिता की बौद्धिक विरासत और मूल्यों के साथ मानसी ने अपने आत्मबल और प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
मानसी वर्मा की यह उपलब्धि न केवल युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि आत्मविश्वास, निरंतर परिश्रम और स्वयं पर विश्वास से हर मंच पर सफलता पाई जा सकती है।

जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846







  • Related Posts

    गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

    🔊 Listen to this गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के सभासदों की ओर से कहा गया…

    Read more

    जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

    🔊 Listen to this जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड,5 फरवरी 2026 जेएमएस वर्ल्ड स्कूल, हापुड के प्रांगण में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

    गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

    जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

    जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

    समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य

    समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य

    कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र पर वितरित किए गए सर्टिफिकेट

    कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र पर वितरित किए गए सर्टिफिकेट

    युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

    युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

    फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी में पंजीकरण कराने वाला गिरफ्तार

    फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी में पंजीकरण कराने वाला गिरफ्तार
    error: Content is protected !!