
गाज़ियाबाद: सिंभावली निवासी युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ निवासी युवती ने अपने रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर गर्भपात करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी और उसके पिता समेत आधा दर्जन लोगों पर गाज़ियाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में जांच जारी है।
गाजियाबाद के एसीपी कवि नगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि वह दिल्ली में ऑनलाइन कार्य करती है। जून 2024 में दूर के रिश्तेदार के मौसी-मौसी के यहां रहने आई थी। मौसी के छोटे भाई आनंद ने उसके साथ दोस्ती कर ली और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गई।
पीड़िता का आरोप है कि दो अक्टूबर 2024 की रात आनंद ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाएं। युवती का आरोप है कि एक दिन आनंद के पिता ने भी उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। डर के कारण वह दिल्ली में किराए पर रहने लगी। इसके बाद वहां भी आनंद ने आना-जाना शुरू कर दिया और उसका पीछा करता रहा। अगस्त 2025 में उसे अपने दोस्तों के साथ शिमला और जयपुर घुमाने ले गया। वहां भी शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। इसी बीच पीड़िता गर्भवती हो गई तो आनंद और उसके परिजनों ने उसे जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आनंद व उसके पिता, भाई, भाभी, दो जीजा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)
























