आप्रेशन प्रहार के तहत पुलिस गुंडों पर कहर बनकर टूटी










आप्रेशन प्रहार के तहत पुलिस गुंडों पर कहर बनकर टूटी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):आप्रेशन प्रहार के तहत मेरठ रेंज में पुलिस अपराधियों पर कहर बनकर टूटी और बडे पैमाने पर निरोधात्मक कार्रवाई की जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए है।यह अभियान चालू वर्ष के जनवरी माह में चलाया गया और आगे भी जारी रहेगा।
डीआईजी रेंज मेरठ कलानिधि नैथानी ने बताया कि मेरठ परिक्षेत्र के अधीनस्थ जनपदो में अपराध की रोकथाम के लिए परिक्षेत्र स्तर पर विगत वर्ष ऑपरेशन प्रहार चलाया गया है, जिसके अन्तर्गत रेंज के अधीनस्थ जनपदो ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए अपराधियों पर कड़ा प्रहार किया है । माह जनवरी 2026 मे परिक्षेत्र स्तर पर ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कडी कार्यवाही की गयी है।
परिक्षेत्र के चारो जनपदो मे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत माह जनवरी में गैंगस्टर अधिनियम के 60, शस्त्र अधिनियम के 191, एनडीपीएस अधिनियम के 18, आबकारी अधिनियम के 194 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं । इसके अलावा गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत 159 अपराधियों पर कार्यवाही करते हुए 35 अपराधियों को जिला बदर किया गया एवं 49 अपराधियो पर पुरस्कार घोषित किया गया है जिनमें से
जनपद हापुड में गैंगस्टर अधिनियम मे 08 अभियोग-30 अभियुक्त, शस्त्र अधिनियम के 38 अभियोग-20 अभियुक्त- 28 अवैध शस्त्र व 39 कारतूस, एनडीपीएस मे 01 अभियोग- 01 अभियुक्त, आबकारी अधिनियम के 37 अभियोग- 37 अभियुक्त है।
गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत माह जनवरी मे परिक्षेत्र के जनपदो मे कुल 159 अभियुक्तो के विरुद्ध कार्यवाही कर 35 अभियुक्तो को जिलाबदर किया गया है। जनपद मेरठ मे 76 गुण्डा 13 जिलाबदर इसी प्रकार जनपद बुलन्दशहर मे 50 गुण्डा 10 जिलाबदर, जनपद बागपत मे 19 गुण्डा 10 जिलाबदर एवं जनपद हापुड मे 14 गुण्डा व 02 जिलाबदर किये गये है। जिसमे 03 अभियुक्तो को धारा 10 गुण्डा एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कुल 49 अपराधियो पर पुरस्कार घोषित किया गया है जिसमे जनपद मेरठ मे 33, बुलन्दशहर मे 06 व बागपत मे 10 अपराधियो पर विभिन्न स्तर से पुरस्कार घोषित किया गया है।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365







  • Related Posts

    फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी में पंजीकरण कराने वाला गिरफ्तार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभियुक्त को गुरुवार को…

    Read more

    पिलखुवा: कोतवाल ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

    🔊 Listen to this पिलखुवा: कोतवाल ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुए अतिक्रमण के खिलाफ कोतवाल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी में पंजीकरण कराने वाला गिरफ्तार

    फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी में पंजीकरण कराने वाला गिरफ्तार

    पिलखुवा: कोतवाल ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

    पिलखुवा: कोतवाल ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

    पिलखुवा: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को जमकर पीटा, पेचकस से किया हमला

    पिलखुवा: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को जमकर पीटा, पेचकस से किया हमला

    नियमों के विपरीत चल रही फैक्ट्री हुई सील

    नियमों के विपरीत चल रही फैक्ट्री हुई सील

    हापुड की मानसी वर्मा को ‘मिस रनवे स्टार’ का खिताब

    हापुड की मानसी वर्मा को ‘मिस रनवे स्टार’ का खिताब

    नाजरीन हत्याकांड की सुनवाई 17 फरवरी को

    नाजरीन हत्याकांड की सुनवाई 17 फरवरी को
    error: Content is protected !!