
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव आरिफपुर मढ़ैया में स्थित एक मकान में बुधवार की सुबह एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। महिला का शव बेड पर पड़ा मिला जिसके गले पर फंदे के निशान मिले हैं। मृतका की पहचान 25 वर्षीय तनु निवासी गांव सलारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तनु की शादी करीब पांच साल पहले जनपद मेरठ के गांव घुड़म के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। वह करीब 25 दिनों से अपने पति को छोड़कर गांव के ही रहने वाले आरिफपुर मढ़ैया में पति के एक दोस्त के साथ रह रही थी। पति के दोस्त के मकान में महिला की लाश पलंग पर पड़ी मिली। घटना के बाद से ही महिला के साथ रहने वाला युवक फरार है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।























