
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की धौलाना रोड पर हुई दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसे में उवेश ठाकुर की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
धौलाना रोड पर एक कंपनी के पास सड़क के मोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में 23 वर्षीय उवेश ठाकुर निवासी गांव रोहदा जनपद बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि फुफेरा भाई सिखेड़ा निवासी अरमान को मामूली चोट आई। पुलिस ने दोनों को तत्काल रामा अस्पताल पहुंचाया जहां उवेश ठाकुर को मृत घोषित कर दिया और परिजनों को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।























