हापुड़ नगर पालिका के परिसर में सात जर्जर भवन होंगे ध्वस्त, बनेगी मल्टीलेवल वाहन पार्किंग










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के परिसर में मल्टी लेवल वाहन पार्किंग बनाने की तैयारी है। ऐसे में जर्जर भवनों को ध्वस्त कर मल्टी लेवल वाहन पार्किंग बनाई जाएगी जिससे पार्किंग की समस्या का समाधान होगा। डीएम ने मंगलवार को एसआईआर कार्य का निरीक्षण करने के बाद पालिका परिसर का दौरा किया था और उन्होंने परिसर स्थित जर्जर भवनों को देखा उन्हें ध्वस्त करने के निशान बनवाए। कुल सात भावनों को ध्वस्त करने की तैयारी है जिसके बाद यहां मल्टी लेवल वाहन पार्किंग बनाई जाएगी। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी से रिपोर्ट मांगी गई है।
कस्तूरबा स्कूल के आसपास के भवनों को ध्वस्त कराकर छात्रों के लिए खेल मैदान भी बनाया जाएगा। फिलहाल जर्जर भवन में महिला थाना चल रहा है जिसे दूसरे भवन में शिफ्ट किया जाएगा। मल्टी लेवल पार्किंग बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
डीएम ने डायट भवन से लेकर पुराने जिला पंचायत कार्यालय तक पुराने पांच भावनों को चिन्हित कराया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को उनकी जांच कर कर ध्वस्तीकरण करने के निर्देश दिए। कुल सात भावनों को चिन्हित किया गया जिन्हें ध्वस्त किया जाएगा और यहां पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी।







  • Related Posts

    ब्यूटी पार्लर में हो रहा है स्किन ट्रीटमेंट का इलाज

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों की गली-मोहल्लों में रोजाना ब्यूटी पार्लर खुला रहे हैं। मोटे मुनाफे का धंधा होने के कारण…

    Read more

    विधायक के सहयोग से दो मरीजों के उपचार के लिए मिले ढाई-ढाई लाख रुपए

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विधायक विजयपाल आढ़ती ने दो लोगों की आर्थिक सहायता की है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता मिलने पर मरीजों के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ब्यूटी पार्लर में हो रहा है स्किन ट्रीटमेंट का इलाज

    ब्यूटी पार्लर में हो रहा है स्किन ट्रीटमेंट का इलाज

    विधायक के सहयोग से दो मरीजों के उपचार के लिए मिले ढाई-ढाई लाख रुपए

    विधायक के सहयोग से दो मरीजों के उपचार के लिए मिले ढाई-ढाई लाख रुपए

    आईटी सेक्टर को इंडस्ट्रियल सेक्टर में बदलने की मांग

    आईटी सेक्टर को इंडस्ट्रियल सेक्टर में बदलने की मांग

    रोजाना बीएलओ दो घंटे रहेंगे बूथ पर

    रोजाना बीएलओ दो घंटे रहेंगे बूथ पर

    हापुड़ नगर पालिका के परिसर में सात जर्जर भवन होंगे ध्वस्त, बनेगी मल्टीलेवल वाहन पार्किंग

    हापुड़ नगर पालिका के परिसर में सात जर्जर भवन होंगे ध्वस्त, बनेगी मल्टीलेवल वाहन पार्किंग

    हिमाचल की व्यास नदी में 43 दिन पहले डूबे दौताई निवासी किशोर का मिला शव

    हिमाचल की व्यास नदी में 43 दिन पहले डूबे दौताई निवासी किशोर का मिला शव
    error: Content is protected !!