सिलिंडर में आग लगने से दूल्हे की बहन झुलसी










हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के प्रहलादनगर में एक घर में विवाह से जुड़ा कार्यक्रम चल रहा था। मेहमानों के लिए खाना बनाया जा रहा था। तभी सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली जिससे हाहाकार मच गया। इस दौरान एक युवती आग की चपेट में आकर झुलस गई। सूचना पाकर दमकल विभाग व पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पिलखुवा के प्रहलाद नगर निवासी अर्जुन ठाकुर पुत्र महेश ठाकुर की शादी को लेकर घर में मेहमान इकट्ठा हुए। शादी को लेकर सभी में खुशी का माहौल था। इसी बीच अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली जिसके कारण अर्जुन की बहन 22 वर्षीय किरण आग की चपेट में आ गई जिससे उसका हाथ झुलस गया। किसी तरह आग पर काबू पाया और झुलसी युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। दमकल विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रही है।







  • Related Posts

    रोजाना बीएलओ दो घंटे रहेंगे बूथ पर

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत दावे व आपत्तियां छह फरवरी तक दाखिल की जा…

    Read more

    हापुड़ नगर पालिका के परिसर में सात जर्जर भवन होंगे ध्वस्त, बनेगी मल्टीलेवल वाहन पार्किंग

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के परिसर में मल्टी लेवल वाहन पार्किंग बनाने की तैयारी है। ऐसे में जर्जर भवनों को ध्वस्त कर मल्टी…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोजाना बीएलओ दो घंटे रहेंगे बूथ पर

    रोजाना बीएलओ दो घंटे रहेंगे बूथ पर

    हापुड़ नगर पालिका के परिसर में सात जर्जर भवन होंगे ध्वस्त, बनेगी मल्टीलेवल वाहन पार्किंग

    हापुड़ नगर पालिका के परिसर में सात जर्जर भवन होंगे ध्वस्त, बनेगी मल्टीलेवल वाहन पार्किंग

    हिमाचल की व्यास नदी में 43 दिन पहले डूबे दौताई निवासी किशोर का मिला शव

    हिमाचल की व्यास नदी में 43 दिन पहले डूबे दौताई निवासी किशोर का मिला शव

    एटीएम बूथ पर कामगार के खाते से ₹50,000 निकाले

    एटीएम बूथ पर कामगार के खाते से ₹50,000 निकाले

    सिलिंडर में आग लगने से दूल्हे की बहन झुलसी

    सिलिंडर में आग लगने से दूल्हे की बहन झुलसी

    नायब तहसीलदार पवन कुमार को बिना अनुमति अवकाश पर जाना पड़ा भारी, नोटिस जारी

    नायब तहसीलदार पवन कुमार को बिना अनुमति अवकाश पर जाना पड़ा भारी, नोटिस जारी
    error: Content is protected !!