
हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की धौलाना रोड सोमवार को नायका कम्पनी के पास मोड पर दो मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत हो गई। एक मोटरसाइकिल पर अरमान पुत्र उस्मान निवासी ग्राम सिखेड़ा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ के साथ उसकी बुआ का बेटा उवेश ठाकुर पुत्र राशिद ठाकुर निवासी ग्राम रोहदा थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर उम्र 23 वर्ष बैठा था जिसके सिर में काफी चोट आई।
मौके पर पहुंचकर पुलिस बल द्वारा उवेश ठाकुर को रामा हॉस्पिटल पिलखुवा भिजवाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया है। दूसरा मोटरसाइकिल चालक मय मोटरसाइकिल के मौके से फरार हो गया है। मृतक के परिवारीजनों में कोहराम मचा है।






















