
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नगर पालिका परिषद में गाजियाबाद से आई जीएसटी की एसआईबी टीम सर्वे करने पहुंची। नगर पालिका द्वारा विभिन्न फर्मों के साथ किए गए लेनदेन की जांच की जा रही हैं। एकाउंट्स विभाग की फाइल भी खंगाली जा रही है।
मामला मंगलवार का है जब गाजियाबाद से आए अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच शुरु कर दी। गाजियाबाद से लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर आए अधिकारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरु कर दी हैं जो अभिलेख, दस्तावेज खंगाल रही हैं।






















