
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गोल मार्केट में पंडित छज्जूमल की धर्मशाला में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा को देखते हुए हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंज्य सिंह सोमवार की रात कथा स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने कथा स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आपको बता दें की कथा वाचिका आरती वाजपेई जी (श्री वृंदावन धाम) शुक्रवार 6 फरवरी से 12 फरवरी तक चलने वाली श्रीमद् भागवत कथा में भक्तों को कथा का रसपान कराएंगी जिसको लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है और तैयारियां भी अंतिम चरण में है। हापुड़ के कप्तान कुंवर ज्ञानंजय सिंह कथा स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने कथा स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही बताते चलें कि शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे रेलवे रोड पर स्थित देवी मंदिर से कथा स्थल तक कलश यात्रा भी निकल जाएगी। इस अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आयुष शर्मा सराफ छज्जेवाल की धर्मशाला के ट्रस्टी अनिल टीटू, प्रिंस, वैभव गुप्ता, सुलभ गोयल, सचिन गुप्ता, मुदित गोयल चौबे आदि व्यापारी उपस्थित रहे।























