
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ग्राम बड्ढा में घटित मारपीट व झगड़े की घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी गांव बड्ढा का कुलदीप है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।























