
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मंगलवार को हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के बैंक अधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की और बैंक से धनराशि निकालते समय सुरक्षा सम्बन्धी बरती जाने वाली सावधानियों के सम्बन्ध में जानकारी देकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।जनपद के शीर्ष अफसरों ने कहा कि मोटी धनराशि बैक से निकाल कर परिवहन करते वक्त बडी सावधानी रखने की जरूरत है।























