
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में सोमवार को पिंक बूथ के सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान दो युवती समेत पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और उनका हाल जाना।
जनपद अमरोहा के थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव बहापुर के कुंवर पाल शुगर मिल में कार्य करते हैं जो सोमवार की शाम चीनी मिल से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सिंभावली थाना क्षेत्र के पुराने हाईवे पर पिंक बूथ के सामने पहुंचे तो गढ़ की ओर से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक पर सवार कुंवर पाल सिंह और दूसरी बाइक पर सवार जिला बुलंदशहर के थाना पर कस्बा स्याना का सोनू, आलोक, खुशी और अर्चना सड़क पर गिर कर घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल पहुंचाया।























