
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र को अब हापुड़ में मिलाने की तैयारी चल रही है। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के वीसी ने एक बैठक बुलाई है जिसमें नक्शा रखकर क्षेत्र को हापुड़ में मिलाने पर मंथन होगा। एचपीडीए के वीसी डॉक्टर नितिन गौड़ ने बताया की धीरखेड़ा क्षेत्र के विकास का दायित्व लिया है। उद्योगपतियों संघ कई बार बैठक हो चुकी है। यहां के विकास के लिए हापुड़ में शामिल होना जरूरी है। इसे लेकर जिलाधिकारी गंभीर है। शासन स्तर पर फाइल पहले ही जा चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही यह हापुड़ में शामिल होगा। एक बार फिर नई सिरे से इसके लिए प्रयास शुरू करने की तैयारी है। बता दें कि धीरखेड़ा 1962 में स्थापित हुआ था जहां आज कई उद्योग स्थापित है। यह हापुड़ और मेरठ के बॉर्डर पर है जिसके कारण क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा।























