
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर अनवरपुर अंडरपास के पास सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय अजहर निवासी उत्तर पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है जो अपनी स्कूटी पर सवार होकर दिल्ली से हापुड़ आ रहे थे।
जैसे ही मोहम्मद अजहर अनवरपुर अंडरपास के पास पहुंचे तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।























