
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अनवरपुर कट के पास शनिवार को हुई 64 लाख की लूट के बाद हापुड़ के कप्तान कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने एक निरीक्षक और सात उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। धौलाना थाना के प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान को थाना पिलखुवा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है जबकि मीडिया सेल के प्रभारी उप निरीक्षक अवनीश कुमार को थाना धौलाना का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक मनवीर को थाना बहादुरगढ़ से थाना कपूरपुर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर थाना बाबूगढ़, उप निरीक्षक विवेक चौहान को थाना बाबूगढ़ से प्रभारी चौकी छिजारसी थाना पिलखुवा, उप निरीक्षक गौरव कुमार को थाना गढ़मुक्तेश्वर से प्रभारी चौकी रेलवे रोड थाना हापुड़ नगर, उप निरीक्षक सूरजपाल को प्रभारी चौकी रेलवे रोड थाना हापुड़ नगर से प्रभारी चौकी दोयमी थाना हापुड़ देहात, उप निरीक्षक अमित कुमार को थाना कपूरपुर से प्रभारी चौकी ए टू ज़ेड थाना हापुड़ देहात और उप निरीक्षक शिव शंकर को थाना बाबूगढ़ से प्रभारी चौकी एचपीडीए थाना पिलखुवा बनाया गया है।























