
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा चलाये जा रहे SPEL (स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंस लर्निंग) कार्यक्रम के तहत क्षेत्राधिकारी नगर वरूण मिश्रा ने एसएसवी डिग्री कॉलेज के छात्र व छात्राओं को थाना हापुड़ नगर का भ्रमण कराया गया तथा पुलिस कार्यप्रणाली पुलिस की संरचना, कानून, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, जनपदीय कंट्रोल रूम, 112 कंट्रोल रूम आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया।छात्र-छात्राओ ने पुलिस कार्य प्रणाली को लेकर अनेक प्रश्न भी पूछे जिनका सीओ हापुड ने जबाव दिया और कहा कि पुलिस सदैव नागरिको की सुरक्षा के लिए है।छात्र-छात्राओ की एक-एक जिज्ञासा की पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी,जिस पर छात्र-छात्राओ ने संतोष व्यक्त किया।























