
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की वन विभाग की टीम ने मेरठ पुलिस के साथ मिलकर देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में एक मकान पर छापा मारा जहां टीम ने कछुए के तस्कर मोहम्मद शाहरुख को हिरासत में ले लिया। संयुक्त टीम ने मौके से 13 कछुओं को बरामद कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार मामला सोमवार का है जब मेरठ पुलिस और हापुड़ की वन विभाग की टीम ने एक सूचना के आधार पर हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में छापामार कार्रवाई की। इस छापामार कार्रवाई में हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्रकांड़ पाल, उनकी टीम और मेरठ पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कछुओं के तस्कर शाहरुख को हिरासत में ले लिया जिसके कब्जे से 13 कछुए बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन कछुआ की तस्करी कर आर्थिक लाभ कमाने के लिए उन्हें बेचा जा रहा था। मामले में जांच जारी है।























