
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्री गंज रोड पर चावल व्यापारी, उसके पुत्र और मित्र के साथ हुई मारपीट के मामले में दूसरा पक्ष सोमवार को हापुड़ के एसपी कार्यालय पहुंचा और एक ज्ञापन देकर मामले में अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। दूसरे पक्ष का आरोप है कि उन्हें फसाया जा रहा है।
सोमवार को दूसरे पक्ष के लोग एकत्र हुए और हापुड़ एसपी कार्यालय पहुंचे। दूसरे पक्ष ने कहा कि प्रकरण से जुड़े कुछ और भी सीसीटीवी फुटेज है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज को भी संज्ञान में लेना चाहिए और मामले में गहनता से निष्पक्षता के साथ जांच करनी चाहिए। अपनी मांग के समर्थन में उन्होंने एक ज्ञापन भी सौंपा।























