पिलखुवा लूट प्रकरण: शुरआत में ढिलाई व सूचना में देरी का बदमाशों को मिला फायदा










हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अनवरपुर कट पर शनिवार को चावल व्यापारी राकेश सिंह निवासी जिला सीकर राजस्थान के साथ हुई लाखों की लूट के मामले में प्राथमिक कार्रवाई में ढिलाई और सूचना में देरी का मामला सामने आया है जिसका बदमाशों को फायदा मिला और वह मौके से फरार हो गए। हापुड़ की आठ, बुलंदशहर की छह टीमें मामले का पर्दाफाश करने में लगी है। गाजियाबाद की पुलिस भी बदमाशों की गिरफ्तारी में डटी हुई है। शुरुआत में तो पुलिस व्यापारी को पकड़ कर यहां-वहां घूमती रही। घटना को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने पीड़ित से ही लुटेरा जैसा व्यवहार किया और पूछताछ करते रहे जिसका बदमाशों को फायदा मिल गया। व्यापारी को अलग-अलग बैंकों में ले जाकर पूछताछ की और करीब ढाई घंटे बाद यानी शाम 5:30 बजे पुलिस ने वायरलेस से लूट होने की सूचना फ्लैश की। हालांकि मामले में ढिलाई बरतने के के चलते डीआईजी कलानिधि नैथानी ने थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित भी कर दिया है। पुलिस मामले का पर्दाफाश करने में लगी है।







  • Related Posts

    हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद से सांसद अतुल गर्ग ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित बड़ौदा हाउस, नॉर्दर्न रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा से मुलाक़ात…

    Read more

    मां ने अपने बेटे की हत्या की फर्जी सूचना पुलिस को दी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया। जब अपने बेटे की मौत के सदमे से जूझ रही…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग

    हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग

    मां ने अपने बेटे की हत्या की फर्जी सूचना पुलिस को दी

    मां ने अपने बेटे की हत्या की फर्जी सूचना पुलिस को दी

    पिलखुवा: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

    पिलखुवा: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

    तिथि व्रत पर्व पत्रिका निर्माण पर भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा का मंथन जारी

    तिथि व्रत पर्व पत्रिका निर्माण पर भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा का मंथन जारी

    हापुड़ के बिजली फीडरों पर डबल केबल व्यवस्था लागू करें

    हापुड़ के बिजली फीडरों पर डबल केबल व्यवस्था लागू करें

    हापुड़ नगर पालिका पहुंची जीएसटी की एसआईबी की टीम

    हापुड़ नगर पालिका पहुंची जीएसटी की एसआईबी की टीम
    error: Content is protected !!