किसान हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन लोकहित ने रविवार को चेतावनी कि किसान हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संगठन मजबूती के साथ लड़ाई लडेगा।
संगठन को मजबूती की दिशा में ज़मीनी स्तर पर व्यापक विस्तार किया। युवा जिला हापुड़ अध्यक्ष मुक्तादिर हुसैन के नेतृत्व में ग्राम उबारपुर हापुड़ में हुए विस्तार ने साफ़ संदेश दे दिया है कि अब किसान हितों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक तेवतिया, प्रदेश प्रभारी, भारतीय किसान यूनियन लोकहित रहे। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि किसानों की आवाज़ को दबाने वाली किसी भी नीति, व्यवस्था या तंत्र के खिलाफ संगठन सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों के अधिकारों से खिलवाड़ जारी रहा तो भारतीय किसान यूनियन लोकहित चुप नहीं बैठेगी। कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष प्रशांत त्यागी (हापुड़) ने कहा कि हर अन्याय का जवाब संगठित आंदोलन से दिया जाएगा। किसानों के सम्मान, हक़ और अधिकार के लिए हर कुर्बानी देने को संगठन तैयार है।
इस अवसर पर संगठन विस्तार के साथ यह स्पष्ट कर दिया गया कि आने वाले समय में भारतीय किसान यूनियन लोकहित किसानों के मुद्दों को लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ेगी और किसी भी दबाव के आगे झुकने वाली नहीं है।







  • Related Posts

    हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद से सांसद अतुल गर्ग ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित बड़ौदा हाउस, नॉर्दर्न रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा से मुलाक़ात…

    Read more

    मां ने अपने बेटे की हत्या की फर्जी सूचना पुलिस को दी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया। जब अपने बेटे की मौत के सदमे से जूझ रही…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग

    हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग

    मां ने अपने बेटे की हत्या की फर्जी सूचना पुलिस को दी

    मां ने अपने बेटे की हत्या की फर्जी सूचना पुलिस को दी

    पिलखुवा: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

    पिलखुवा: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

    तिथि व्रत पर्व पत्रिका निर्माण पर भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा का मंथन जारी

    तिथि व्रत पर्व पत्रिका निर्माण पर भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा का मंथन जारी

    हापुड़ के बिजली फीडरों पर डबल केबल व्यवस्था लागू करें

    हापुड़ के बिजली फीडरों पर डबल केबल व्यवस्था लागू करें

    हापुड़ नगर पालिका पहुंची जीएसटी की एसआईबी की टीम

    हापुड़ नगर पालिका पहुंची जीएसटी की एसआईबी की टीम
    error: Content is protected !!