
सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में मनाई रविदास जयंती
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में रविदास जयंती के उपलक्ष्य में अजय सिंह जयंती के नेतृत्व में रविदास जयंती मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय परिसर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने गुरु रविदास जी के समता, सद्भाव और सामाजिक एकता के संदेश को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा भजन, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने गुरु रविदास जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर नरमा पंचायत बाबूगढ़ के लोग मौजूद रहे।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से खरीदें सामना होलसेल दामों पर: 8191820867
























