
👁 0 views Views
ट्रैक्टर-ट्राली से जोती फसल, विरोध करने पर पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सरावनी निवासी इमरान ने अपने भाई व दो भतीजों पर उनके खेत में बोई हुई मटर की फसल को ट्रैक्टर से जोतने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर उनके भाई व दो भतीजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि व्यक्ति की तहरीर पर हदीसुल रहमान, जानेआलम व साजिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

































