
अक्षित ने आइआइएसएफ में किया शानदार प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दसवीं के छात्र अक्षित भारद्वाज ने इंडियन इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि पर गुरुवार को जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडे ने उन्हें सम्मानित किया। अक्षित के पिता धर्मेंद्र शर्मा, उनके दादा बीडी शर्मा ने बताया कि आईएसएफ का आयोजन 6 से 9 दिसंबर 2025 को हरियाणा के पंचकूला में हुआ था। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय आयोजन में देशभर से 40,000 से अधिक प्रतिभागियों ने डेढ़ सौ से अधिक सत्रों में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी हैकाथन में अक्षित ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
























