
आलू किसानों के भुगतान हेतु कर्नाटक सरकार के संपर्क में उत्तर प्रदेश सरकार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कर्नाटक की उत्कल कंपनी द्वारा हापुड़ के आलू किसानों का भुगतान करने के मामले में जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश शासन को रिपोर्ट उपलब्ध कराई थी जिसके बाद उद्यान विभाग के सचिव ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र लिखा है। अब उत्तर प्रदेश शासन कर्नाटक सरकार को पूरी स्थिति से अवगत करा चुकी है। ऐसे में आलू किसानों का भुगतान होने की उम्मीद जगी है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706
























