
डस्ट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के गांव शाहपुर मार्ग पर डस्ट से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान राहगीर और भैंसा बुग्गी वाले बाल-बाल बच गए। ट्रक के बीच सड़क पर पलटने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। मार्ग बंद होने से लोगों को वैकल्पिक रास्तों से होकर निकलना पड़ा। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड वाहन गांव से होकर निकाले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
एक ट्रक डस्ट लेकर जा रहा था लेकिन वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया जिसकी वजह से हड़कंप मच गया। पास मौजूद राहगीर, भैंसा-बुग्गी वाले बाल-बाल बच गए जिससे बड़ा हादसा टल गया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























