
हापुड़: निजामपुर कट पर दिल्ली जाने वाले रास्ते पर बनेगा फ्लाईओवर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हादसों का कारण बने निजामपुर कट पर अब फ्लाईओवर का निर्माण होगा जिससे हादसों में कमी आएगी। एनएचएआई के पीडी अमित कुमार ने बताया कि निजामपुर के पास हाईवे पर एक ही लेन पर फ्लाईओवर बनने से यहां लगातार हादसे हो रहे हैं। यहां दूसरी लेन पर भी फ्लाiओवर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अब उसको स्वीकार कर लिया गया है। जल्द ही इसका निर्माण कराया जाएगा। निजामपुर में दिल्ली जाने वाली लेन पर फ्लाईओवर बनने से राहत मिलेगी। आपको बता दें कि फिलहाल मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन नीचे से जाते हैं। ऐसे में कई बार हादसे की संभावना बनी रहती है। हापुड़ से दिल्ली जाने वाले लोग भी फ़लाई ओवर के नीचे से मुड़ते हैं। आगे जाकर यह ट्रैफिक मर्ज होता है जिसके कारण हादसे की संभावना बनी रहती है जिसको देखते हुए फैसला लिया गया है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020























