मतदेय स्थल पर 31 जनवरी तक उपस्थित रहेंगे बीएलओ










मतदेय स्थल पर 31 जनवरी तक उपस्थित रहेंगे बीएलओ
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के समस्त निर्वाचकों के लिए यह खास खबर है कि वर्तमान में सम्प्रति चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दावे और आपत्ति प्राप्त करने की अवधि में अर्ह नागरिकों से फार्म-6, 7 व 8 प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान तिथि 31-01-2026 (शनिवार) को समस्त बी०एल०ओ० अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेंगे।
प्रत्येक बी०एल०ओ० अपने पास फार्म-6, 7, 8 व घोषणा पत्र की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे तथा प्रत्येक मतदान केन्द्र पर फार्म भरने में सहयोग हेतु हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है। उक्त कार्य का पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा किया जायेगा।
उक्त के अतिरिक्त यह भी अवगत कराना है कि यदि किसी नागरिक का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे और आपत्ति प्राप्त करने की अवधि में दिनांक 06-02-2026 तक निम्न स्थानों से फार्म-6 प्राप्त कर अपना आवेदन कर सकते हैं:-
1-पदाभिहित स्थलों (मतदान केन्द्र) पर पदाभिहित अधिकारी / बी०एल०ओ० से फार्म प्राप्त कर, फार्म भरकर उन्हें उपलब्ध करा सकते हैं।
2-तहसील कार्यालय/ जिला निर्वाचन कार्यालय से फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
3-ऑनलाइन माध्यम से आयोग के ऐप ECINET mobile app एवं वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी फार्म-6, फार्म 8 घोषणा पत्र सहित एवं फार्म 7 में आवेदन कर सकते हैं।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069







  • Related Posts

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

    Read more

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
    error: Content is protected !!