
रोटरी ने कम्बल व कैप वितरित की
हापुड सीमन (ehapurnews.com ): रोटरी क्लब हापुड़ प्लैटिनम,रोटरी क्लब हापुड़ इलीट और रोटरी क्लब हापुड़ ने संयुक्त रूप से गुरुवार को 200 कंबल और टोपी बच्चों और उनके परिजनों को फूलगढी के एक स्कूल मे वितरित किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि असिस्टेंट गवर्नर रो.सचिन चौधरी, रो.विनीत अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष रो.संदीप गोयल, रो.शिन्नी अग्रवाल, रो.राजीव कुमार एवं क्लब सदस्य रो.सचिन गुप्ता, रो.विनीत जिंदल, रो.पारित अग्रवाल, रो.तन्मय मित्तल, रो. हरेंद्र त्यागी आदि उपस्थित रहे।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























