
जनपद स्तरीय कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन
हापुड,सीमन(ehapurnews.com):जे एम एस वर्ल्ड स्कूल, हापुड़ में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित जनपद स्तरीय कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के समस्त राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों, प्रधानाचार्यों एवं नोडल शिक्षकों ने सहभागिता की। इस मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता एवं योग्यता के अनुरूप विभिन्न कैरियर विकल्पों की जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष कविता माधरे , भाजपा के जिला मंत्री मोहन सिंह , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील त्यागी , जिला विद्यालय निरीक्षक श्वेता पूठिया ,सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी राजीव,जिला समन्वयक समग्र शिक्षा (माध्यमिक) दीपा तोमर , जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के प्रबंधक निदेशक डॉ आयुष सिंघल,प्रधानाचार्या निधि मलिक आदि ने दी प्रज्ज्वलित करके किया।अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन कर उनके प्रयासों की सराहना की।
कैरियर मेले में विद्यार्थियों ने मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईटी, तकनीकी शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएँ, कौशल विकास एवं अन्य रोजगारपरक क्षेत्रों से संबंधित स्टाल लगाए। सरस्वती मेडिकल कॉलेज, राजकीय आईटीआई कॉलेज हापुड़ एवं जे एम एस वर्ल्ड स्कूल द्वारा लगाए गए विशेष स्टालों पर विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया एवं भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को सही दिशा देने में अत्यंत सहायक होते हैं।’ डीआईओएस ने ‘शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास को समय की आवश्यकता बताया।’ सीएमओ ने ‘स्वास्थ्य एवं मेडिकल क्षेत्र में उपलब्ध कैरियर अवसरों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को सेवा भावना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया’। वहीं जनपदीय कैरियर गाइडेंस नोडल आनंद कुमार त्रिपाठी ने कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसके उद्देश्यों, गतिविधियों एवं विद्यार्थियों को मिलने वाले लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। अंत में जनपद के सभी राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं नोडल शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||























