
पंचायत अधिकारी का प्रशिक्षण शिविर
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के विकास भवन सभागार में गुरुवार को हापुड जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत का एक दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला पंचायत राज अधिकारी शिव बिहारी शुक्ला ने दीप प्रज्वलित करके कियाI प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों जिसमें स्वयं के आय के स्रोत (OSR), ग्राम पंचायत द्वारा स्वयं के स्रोत से राजस्व का सृजन, कर एवं गैर कर स्त्रोत, SWOT विश्लेषण स्वयं के स्रोत से राजस्व के संवर्धन की रणनीतियां ग्राम विकास के लिए स्वयं के स्रोत से राजस्व का उपयोग, तालाबों के पटे से आय,स्वच्छ जलापूर्ति से आय,कूड़ा एवं प्लास्टिक से आय एवं अंत में फैमिली आईडी जैसों विषयों पर वरिष्ठ फैकल्टी डॉ दीपक सिंह द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया I
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020























