
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): “UGC” कानून का विरोध बढ़ता जा रहा है। हापुड़ के रेलवे रोड स्थित देवी मंदिर में सवर्ण समाज के लोगों की बैठक हुई जिसमें इसको काला कानून बताते हुए इसके वापस होने तक विरोध का निर्णय लिया गया, सभी लोगों ने एकमत से कहा कि इसके दुरूपयोग से जातीय विद्वेष बढ़ेगा, सवर्णों का पहले से ही आरक्षण और sc st कानून का दुरूपयोग कर शोषण हो रहा है। बैठक में निर्णय हुआ कि 30 जनवरी शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित देवी मंदिर से सुबह 10 बजे एक विरोध मार्च निकाला जाएगा जिसका समापन नगरपालिका स्थित शहीद स्थल पर होगा उसके बाद विभिन्न संगठनों द्वारा सरकार से इस कानून को वापस लेने के मांग का ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जायेगा बैठक में नानक चन्द्र शर्मा, पं0 के. सी. पाण्डेय डॉ0 करुण शर्मा, सर्वेश तिवारी, कृष्ण कुमार शर्मा, अजय त्रिपाठी, कपिल कुमार, प्रवीण कुमार, भरत लाल, विकास, विक्की शर्मा, देवी प्रसाद आदि उपस्थित रहे.
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























