
मुस्लिम छात्रों ने उत्साह के साथ निकाली तिरंगा यात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित ईदगाह रोड पर स्कूल के छात्रों ने तिरंगा रैली निकाली और देशभक्ति के नारे लगाए। भारत माता की जय के उद्घोष के साथ तिरंगा यात्रा शुरू हुई जो विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी। जगह-जगह यात्रा का लोगों ने स्वागत भी किया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने भी इस अवसर पर उत्सुकता से कार्यक्रम में भाग लिया। सड़क पर उतरे नन्हे मुन्ने छात्र हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति से जुड़े उद्घोष लगाते हुए नजर आए जिनका लोगों ने स्वागत किया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





























