
👁 1 views Views
किसान की भैंस चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना: थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक किसान की भैंस चुरा ली, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, गांव ककराना के सोनू ने अपनी भैंस को घेर में बांधकर रखा था। शुक्रवार रात को वह घर लौट आया, लेकिन शनिवार सुबह घेर पर पहुंचने पर भैंस गायब मिली। पीड़ित ने बताया कि पैरों के निशानों का पीछा करते हुए पता चला कि चोर भैंस को करीब दो किलोमीटर तक ले गए और धौलाना-पिलखुवा मार्ग पर कोका-कोला प्लांट के सामने उसे वाहन में लादकर फरार हो गए।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























