
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्राइवेट बस में सवार यात्रियों के साथ मारपीट, अभद्रता, रुपए छीनने का मामला सामने आया है। सूचना पर हापुड़ कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची जिसने दबंगों को तुरंत हिरासत में लिया। हालांकि इस दौरान एक युवक भागने में कामयाब रहा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मामला शनिवार का है जब लज्जा अपनी नदद के यहां भात देने के लिए जा रही थी जिनके पास 11,000 रुपए नकद रखे हुए थे। लज्जा के बेटे राहुल ने बताया कि प्राइवेट बस में सवार लोगों ने उनसे काले खान जाने की बात कह कर बैठा लिया। जब महिला अपने परिजनों के साथ बस में बैठ गई तो उन्होंने आनंद विहार जाने की बात कही। ऐसे में लज्जा और उनके पुत्र राहुल बस से उतरने लगे। तो बस में सवार चार दबंगों ने उनके साथ मारपीट की। 10,000 रुपए छीन लिए और खूब गाली-गलौज किया। इसके बाद महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर कुछ ही मिनट में पुलिस पहुंच गई जिसने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक से दो युवकों को हिरासत में ले लिया जबकि फरार की तलाश में जुट गई।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706





























