
बुलंदशहर: हापुड़ निवासी तीन शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 20,500/- रूपए नकद समेत अन्य सामना बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर की पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गांव खैरपुर बंबा पटरी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के चोर है। जिनके द्वारा 23 दिसंबर 2025 को थाना बीबीनगर क्षेत्रान्तर्गत मौ० बृर्जा कस्बा बीबीनगर के एक घर से सोने व चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना बीबीनगर पर मुअसं-05/2026 धारा 331(3)/305 बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 30 नवंबर 2025 को थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तुमरैल में एक मण्डप से जनरेटर, 01 एलसीडी व डीवीआर चोरी करने की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ में मुअसं-192/25 धारा 305/331(4) बीएनएस पंजीकृत है।
आपको बता दें कि थाना बीबीनगर पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर गांव खैरपुर बंबा पटरी से तीन शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 20,500/- रूपए नकद, चोरी के 02 कुंडल (पीली धातू), 01 चैन (सफेद धातू), 02 बिछिये व 02 अंगूठी (सफेद धातू), 01 कंबल, 01 एलसीडी, 01 जनरेटर के इंजन का हिस्सा, चोरी के 01 पास बुक, 04 पासपोर्ट साइज फोटो, 02 आधार कार्ड, घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो पिकअप व 01 बाइक, दो अवैध तमंचे मय दो जिंदा कारतूस तथा एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रिजवान पुत्र जब्बार निवासी गली नम्बर-8 मजिदपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड़, नईम पुत्र शहजान निवासी पुरानी चुंगी ईदगाह रोड गली नम्बर-4 थाना कोतावली नगर जनपद हापुड़ तथा शेर मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी गली नम्बर-5 मजिदपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना बीबीनगर पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
Mutual Fund SIP व Stock Market में इन्वेस्टमेंट सर्विस के लिए संपर्क करें:
Rishabh Verma
☎️ 9720669699
Add:- Arjun Nagar Delhi Road Hapur

































