
गढ़: वकील से मारपीट के मामले में अधिवक्ताओं ने उपनिबंधक कार्यालय में की तालाबंदी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़ बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर और बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के पदाधिकारी और सदस्य शुक्रवार को एकत्र हुए और उन्होंने बाराबंकी में लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर गांव बारा के पास टोल प्लाजा पर वकील से हुई अभद्रता और मारपीट के मामले में विरोध जाहिर करते हुए उपनिबंधक कार्यालय में तालाबंदी की और मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। अधिवक्ताओं ने कहा कि टोल कर्मियों ने अधिवक्ता के साथ मारपीट की। ऐसे में शांति भंग में पुलिस ने चालान कर लापरवाही भरा रवैया अपनाया है। मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। गढ़ बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष को कुंवरपाल सिंह ने कहा कि प्रतापगढ़ के अधिवक्ता रत्नेश शुक्ला की टोल कर्मियों ने बेरहमी से पिटाई की। इस मामले में पुलिस ने शांति भंग की धारा के तहत ही कार्रवाई की है। वहीं बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान पूर्व बार अध्यक्ष चौधरी नरेश गिल, राजवीर सिंह, चंद्रशेखर चौहान, मिलिन कुमार, राम रतन सिंह आदि मौजूद रहे।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं ‘अमूल बटर मसाला डोसा’ मात्र ₹100 में: 7017570838, 7668606012

























