हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु शनिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई। यह प्रक्रिया रविवार को भी जारी रहेगी। लॉकडाउन का नामांकन प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नामांकन की यह प्रक्रिया जनपद के चारों ब्लॉक हापुड़, धौलाना, सिम्भावली व गढ़मुक्तेश्वर में शुरु हुई। पुलिस की व्यापक व्यवस्था की गई है।
जनपद हापुड़ में ग्राम प्रधान के 273, बीडीसी के 471, जिला पंचायत सदस्य के 19 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 3633 पदों के लिए शनिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरु हुई, जो सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। नामांकन पत्रों की समीक्षा 19 व 20 अप्रैल को होगी और 21 अप्रैल को नाम वापिस लिए जा सकते हैं। 21 अप्रैल की सांय तीन बजे से चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस बल के साथ चारों व्लॉकों में नामांकन स्थलों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और चेतावनी दी कि कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनपद हापुड़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु 29 अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना दो मई को होगी।
Deewan और DPS की बुक पर 20% की छूट. 9528182700, 9457100571




























