रामनिवास विद्यालय की प्रबंध समिति चुनाव की घोषणा












रामनिवास विद्यालय की प्रबंध समिति चुनाव की घोषणा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रामनिवास स्मारक बालिका विद्यालय की प्रबंध समिति के चुनाव की घोषणा कर दी गई है।

रामनिवास स्मारक बालिका विद्यालय समिति एवं कार्यकारिणी का चुनाव तीन साल में होता है। अब चुनाव का कार्यक्रम जारी हो चुका है। जिसके बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की भागदौड़ तेज हो गई है। चुनाव अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव ने बताया कि रामनिवास स्मारक बालिका विद्यालय समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, उपमंत्री, कोषाध्यक्ष, लेखा निरीक्षक एवं समिति की कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव होगा। सदस्यता सूची का प्रकाशन 16 जनवरी होगा। नामांकन पत्रों का वितरण 19 जनवरी को होगा। 21 जनवरी को नामांकन पत्रों को जमा किया जायेगा।

23 जनवरी को प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को नामांकन की वापसी होगी। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन 27 जनवरी को होगा। 28 जनवरी को चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे। मतदान 8 फरवरी को कराया जायेगा। उसी दिन मतगणना के बाद नतीजे घोषित होंगे। चुनाव में 361 मतदाता वोट डालेंगे।

घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!