
हापुड़ बाईपास पर निर्माणाधीन भवन में बेनामी रकम का कमाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एचपीडीए अवैध निर्माण रोकने के लिए लाख प्रयास कर ले, परंतु लोगों के हौसले इतने बुलंद है कि वह बिना किसी डर के अवैध निर्माण में लिप्त हैं और इस निर्माण में बेनामी रकम खपा रहे हैं जो कर चोरी का संकेत है। ताजा मामला हापुड़ बाईपास पर बुलंदशहर रोड से गढ़मुक्तेश्वर की ओर जाने वाले मार्ग से जुड़ा है।
हापुड़ के बुलंदशहर रोड से जो संपर्क मार्ग ततारपुर बाईपास की ओर जाता है, उस पर स्थित रेलवे लाइन से पहले हजारों वर्ग मीटर में एक लंबा चौड़ा भवन का निर्माण दिन-रात जारी है, जो देखने में ऐसा प्रतीत होता है कि निर्माणाधीन भवन व्यवसायिक है और किसी बैंकटहॉल से कम नहीं है। हजारों वर्ग मीटर में बाउंड्री की गई है और संपर्क मार्ग के साथ निर्माणाधीन बिल्डिंग की चार दिवारी के साथ-साथ खनन करके लाई गई मिट्टी से भराव करके समतल किया जा रहा है। जिस भूमि पर यह निर्माण किया जा रहा है वह कृषि भूमि है और भूमि का भू उपयोग नहीं बदल गया है। फिलहाल भूमि पर खेती भी दिखाई दे रही है जो भविष्य में समाप्त हो जाएगी। इस व्यवसायिक भवन के निर्माण में हजारों कुंतल लोहा, ईंटे, रोड़ी, डस्ट आदि प्रयोग किया जा रहा है जिस पर कोई राजस्व कर अदा नहीं किया गया है।
खास बात तो यह है की रजिस्ट्री दफ्तर भू उपयोग देखे बगैर बेनामी कर रहा है और बिजली विभाग भवन का स्वीकृत मानचित्र के बिना ही बिजली कनेक्शन दे रहा है। सरकार को निर्माणाधीन भवन में प्रयुक्त रकम और जीएसटी करके गहनता से जांच करा कर राजस्व वसूली की जाए और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
#आयकर विभाग
#ईडी
#उत्तर प्रदेश सरकार
#HPDA
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731





























